Mirzapur News: नहर पटरी पर बालू बनी हादसे की वजह, बाइक सवार की मौत
मिर्जापुर, नवम्बर 10 -- Mirzapur News: अदलहाट(मिर्जापुर)। क्षेत्र के कटका गांव स्थित शहीद बाबा के पास सोमवार को नहर पटरी पर बाइक अनियंत्रित होकर बाइक सवार नहर में जा गिरा। इस हादसे में बाइक सवार को गंभीर चोट लग जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परशुरामपुर गाँव निवासी 54 वर्षीय बासदेव बाइक से नरायनपुर बाजार गए थे। वहां से घर लौटते समय कटका गांव के शहीद बाबा के पास नहर पटरी पर पड़ी बालू के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे नहर में जा गिरी। हादसे में बासदेव को गंभीर चोटें आईं, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। बासदेव मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में एक पुत्र और छह पुत्रियां हैं। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक के समदपुर गाँव निवासी दामाद सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.