मिर्जापुर, जुलाई 3 -- Mirzapur News: ड्रमंडगंज हिंदुस्तान संवादक्षेत्र के महोगढ़ी गांव में एक घर के भीतर धड़ल्ले से नशीला कफ सीरप व गांजा की पुड़िया बेची जा रही है। जिसका वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो गया है। हांलाकि हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टी नहीं करता है। एक युवक मादक पदार्थों की खुलेआम बिक्री कर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कर्मियों में खलबली मची हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में इन दिनों प्रतिबंधित कफ सीरप व गांजे की पुड़िया धड़ल्ले से बेची जा रही है, लेकिन स्थानीय पुलिस कार्रवाई की बजाय मूकदर्शक बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...