मिर्जापुर, अक्टूबर 12 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। शारदीय नवरात्र के पहले दिन अदलपुरा स्थित बड़ी शीतला माता मंदिर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मंगला आरती के बाद मंदिर का कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर माता के दरबार में पहुंचे और विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। नवरात्र के पहले दिन से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। हाथों में नारियल, चुनरी, लाचीदाना, लड्डू व माला-फूल आदि पूजा सामग्री मां का दर्शन पूजन किए। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। उप जिलाधिकारी अनेग सिंह, तहसीलदार इवेंद्र कुमार, पुलिस उपाधीक्षक चुनार गायत्री यादव, प्रभारी निरीक्षक चुनार विजय शंकर सिंह व अदलपुरा चौकी प्रभारी संतोष कुमार पुलिस ब...