Mirzapur News: नवरात्र के पहले दिन जगदजननी के जयकारें से गूंजे मंदिर
मिर्जापुर, अक्टूबर 12 -- Mirzapur News: ड्रमंडगंज। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को ड्रमंडगंज क्षेत्र के देवी मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। ड्रमंडगंज बाजार के प्राचीन दुर्गा मंदिर, रतेंह चौराहा स्थित वैष्णों माता मंदिर, बबुरा कला स्थित आलोपमती माता मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन का क्रम शुरु हो गया था। मां भगवती के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री की आराधना की गई। सुबह होते ही महिलाएं, पुरुष और बच्चे पूजा की थाली, नारियल, चुनरी, फूल-माला तथा प्रसाद लेकर मंदिरों में पहुंच गए। यह भी पढ़ें- Araria News: कलश स्थापन के साथ शारदीय नवरात्र शुरू, प्रथम दिन मां भगव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.