मिर्जापुर, नवम्बर 4 -- Mirzapur News: जमालपुर,हिन्दुस्तान संवाद। भाजपा मंडल जमालपुर के सुबाष राय को किसान मोर्चा का उपाध्यक्ष,मनीष कुशवाहा और जोशी पटेल को पिछड़ा मोर्चा का जिला मंत्री बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत समारोह पूर्वक उनका अभिनंदन मंगलवार को किया। ब्लाक सभागार मे आयोजित सम्मान समारोह मे भाजपा पिछड़ा मोर्चा के नवनियुक्त किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष और पिछड़ा मोर्चा के जिला मंत्रियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। साथ ही एक दूसरे के मिठाई खिलाकर बधाई दी। पूर्व प्रमुख आनंद सिंह बंटू ने बताया कि सुभाष राय, मनीष कुशवाहा और जोशी पटेल को जिले का पदाधिकारी बनने पर पार्टी और मजबूत होगी। इस मौके पर सुदामा सिंह, हेमन्त सिंह, हनुमत प्रसाद, राजकुमारी विश्वकर्मा, राजकुमार सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Ghazipur N...