मिर्जापुर, अक्टूबर 27 -- Mirzapur News: मिर्जापुर,संवाददाता। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने नगर के विभिन्न वार्डों में कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण किया। नगर के अनगढ़ वार्ड में रेलवे स्टेशन गेट के सामने उत्तरी पटरी पर नाली की मरम्मत,कवर निर्माण कार्य, स्टेशन वार्ड में रोडवेज के पास इंटरलॉकिंग कार्य, लक्ष्मणपुरम कॉलोनी में अजय पटेल के मकान से योगेंद्र सिंह के मकान, प्रेमा देवी के मकान से हरे कृष्ण के मकान तक रिटेनिंग वॉल, मिट्टी पटाव एवं सीसी रोड निर्माण कार्य का लोकर्पाण किया। वहीं बरौंधा वार्ड की नई बस्ती में सुधीर सिंह के मकान से विनोद सिंह के मकान के पास तक पाइपलाइन, चैंबर, रिटेनिंग वॉल एवं सीसी रोड निर्माण कार्य का भी लोकार्पण किया गया। जिला उपाध्यक्ष, सुनीता शर्मा, अध्यक्ष पूर्वी डॉली अग्रहरि, सभासद विजय प्रजापति,...