Mirzapur News: नपाध्यक्ष ने ओपन जिम का किया उद्घाटन
मिर्जापुर, जुलाई 12 -- Mirzapur News: मिर्जापुर,संवाददता। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने शनिवार को नगर के लालडिग्गी स्थित गांधी पार्क में विधि-विधान से पूजन अर्चन कर न्यू ओपेन जिम का फीता काट कर उद्घाटन किया। ओपेल जिम लोकार्पण का उद्येश्य नगरवासियों के स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने है। इस अवसर पर नपाध्यक्ष ने कहा कि पार्क में ओपन जिम खुल जाने से सुबह आने वाले बच्चों,महिलाओ और पुरुषों को इसका लाभ मिलेगा। आज के समय में नियमित व्यायाम ही स्वस्थ जीवन की कुंजी है। ओपन जिम में सभी आयु वर्ग के लोग निःशुल्क व्यायाम कर सकेंगे और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंने पार्क आने वाले नागरिकों से पार्क की स्वच्छता बनाए रखने और जिम के उपकरणों का सावधानी पूर्वक उपयोग करने की अपील की। इस अवसर पर नगर पालिका के अधिकारी व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.