मिर्जापुर, जुलाई 3 -- Mirzapur News: मिर्जापुर,संवाददाता। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्याम सुन्दर केसरी ने गुरुवार को जिला सूचना कार्यालय के सभागाार में ''मीडिया सेंटर'' का उद्घाटन किया। डीएम पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर जिला सूचना अधिकारी ने हाइटेक मीडिया सेंटर बनवाया है। इसका उद्देश्य पत्रकार बंधुओ को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहाकि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में पत्रकारों का योगदान सराहनीय व महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बनाए गए हाइटेक मीडिया सेंटर में पत्रकार बंधुओ को एक ही स्थान पर कार्य करने के लिए आवश्यक संशाधन/सुविधाएं मिल सकेंगी। इससे समाचार संकलन, लेखन और प्रसारण का कार्य अधिक सुगम व प्रभावी हो सकेगा। यह भी पढ़ें- Moradabad News: पालिका की बोर्ड बैठक में 96 लाख ...