मिर्जापुर, सितम्बर 6 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। नगर में अब जमीन खरीदना महंगा हो जाएगा। एडीएम वित्त व राजस्व ने शनिवार को नई सर्किल दर की सूची जारी की है। नई सर्किल दर पर उन्होने जिले के अधिवक्ताओं और प्रबुद्ध वर्ग से एक सप्ताह के अंदर सलाह मांगी है। इसके बाद नई सर्किल दर लागू कर दी जाएगी। नई सर्किल दर के लागू होते ही नगर में जमीन खरीदना पंद्रह से बीस फीसदी महंगा हो जाएगा। महंगाई बढ़ने के साथ ही जमीन की खरीद फरोख्त भी अब महंगा हो जाएगा। नगर क्षेत्र में जमीन खरीदने और बेंचन के लिए राजस्व विभाग ने नई सर्किल दर तैयार कराया है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: बढ़े सर्किल रेट लागू, महंगा हुआ संपत्तियों का रजिस्ट्री कराना नई सर्किल दर में पंद्रह से बीस फीसदी की वृद्धि कर दी गई है। अलग-अलग मोहल्ले के लिए अलग-अलग सर्किल दर लागू की ...