मिर्जापुर, सितम्बर 10 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता । नगर की सड़क गड्ढ़े में तब्दील हो गयी है। नगर में ऐसा कोई मार्ग नहीं है जिस पर गड्ढ़े न हो। इन सड़कों पर पैदल चलना दुश्वार हो गया है। गड्ढ़ों में भरे पानी में आए दिन दो पहिया वाहन चालक फंस कर गिर जाते है। सिविल लाइन मार्ग पर स्थित तहसील चौराहे के पास सड़क के मध्य लगभग दो फीट गहरा गड्ढ़ा बन गया है। गड्ढ़े में पानी भरा होने के कारण अक्सर दो पहिया व चार पहिया वाहन फंस जाया करते है। इसके बावजूद नगर की सड़कों की पैचिंग तक नहीं करायी जा रही है। इससे नगर के लोगों में आक्रोश है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बरसात से मांडा के हाईवे खस्ताहाल, राहगीर परेशान नगर के सबसे बेहतर सड़कों में शामिल भरूहना- कलक्ट्रेट मार्ग(सिविल लाइन मार्ग) की दशा खराब हो गयी है। लगभग चार किमी लंबी इस सड़क पर सौ स...