Mirzapur News: नकली सोने की 11 गुल्ली थमाकर किसान से छह लाख ठगे
मिर्जापुर, अक्टूबर 18 -- Mirzapur News: जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। असली सोना बताकर लड्डू के आकार की नकली गुल्ली थमाकर गाजीपुर के एक किसान से छह लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जिगना के युवकों ने किसान को झांसे में लेकर बघेड़ा खुर्द गांव सुनसान स्थान पर बुलाया और 11 गुल्ली थमाकर नगदी लेकर चंपत हो गए। बाद में पत्थर पर घिसकर जांच करने पर गुल्ली नकली निकलीं। मामला 12 अक्तूबर का है।
नकली सोने के नाम पर छह लाख की ठगी पीड़ित किसान की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार की शाम चार नामजद आरोपियों के खिलाफ ठगी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है। गाजीपुर जिले के बहिरियाबाद थाना क्षेत्र के बधाई गांव निवासी सोनू यादव पुत्र भोलानाथ यादव किसान हैं। खेती बाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि मिर्जापुर जिले के जिगना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.