Mirzapur News: ध्रुव चरित्र की कथा सुन भक्त भाव विभोर
मिर्जापुर, सितम्बर 24 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। बेलतर में चल रहे संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के तृतीय दिवस में कथा व्यास पंडित विष्णु धर द्विवेदी ने बहुत ही सुंदर ध्रुव चरित्र की कथा श्रवण कराया। कहा कि हर मानव मात्र के हृदय में दो बुद्धि है। एक सुनीति और एक सुरुचि। जब तक सुनीति रहेगी तभी ध्रुव जैसा पुत्र प्राप्त हो सकता है और व्यक्ति का कल्याण हो सकता है, लेकिन जब सुरुचि रहेगी तब व्यक्ति का कल्याण नहीं हो सकता है। इसके बाद भरत चरित्र की कथा सुनाई। इस अवसर पर देवकीनंदन, रामबाबू, श्याम बाबू, कृष्णानंद, शिवानंद, वीरू, गोविंद आदि भक्त कथा श्रवण कर भाव विभोर हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.