मिर्जापुर, अक्टूबर 23 -- Mirzapur News: नरायनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बैकुंठपुर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर पूजा पंडालों में छह स्थानों पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाएं बुधवार को देर रात को गाजेबाजे के साथ निर्धारित तालाब में विसर्जित की गईं। इससे पहले चार दिन चलते उत्सम में हजारों की संख्या में मातारानी के भक्तों ने दर्शन-पूजन किया।अवसर पर समितियों की ओर से भजन कीर्तन, हलवा प्रसाद, फल वितरण व विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। प्रतिमा विसर्जन को लेकर पूजा समितियों ने रोड लाइट, डीजे, ढोल नगाड़ा के साथ आतिशबाजी, अबीर गुलाल उड़ाते, नृत्य व जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। नवज्योति दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी सनातनी ड्रेस पहन कर विसर्जन में शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Mau News: कड़ी सुरक्षा के बीच रामघाट पर दूसरे दिन भी हुआ प्रतिमा विस...