Mirzapur News: धूप निकलने से किसानों ने ली राहत की सांस
मिर्जापुर, नवम्बर 23 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। जिले में मौसम का मिजाज सोमवार को बदल गया। सुबह सात बजे के करीब धूप हो जाने से किसानों ने राहत की सांस ली। किसानों ने धान की फसल सुखाने में जुट गए। वहीं सुबह कोहरा होने के कारण आधा दर्जन एक्सप्रेस गाड़ियां विलंबित रही। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। धूप हो जाने से लोगों को ठंड से भी राहत मिली है।कोहरे के कारण सोमवार को डाउन में ब्रह्मपुत्र मेल, पुरूषोत्तम एक्सप्रेस एक-एक घंटे विलंबित रही। इसके अलावा महानन्दा एक्सप्रेस, गंगाताप्ती एक्सप्रेस व जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस दो-दो घंटे लेट रही। अप में जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस एक घंटे, हावड़ा-मुम्बई मेल एक घंटे, मूरी एक्सप्रेस दो घंटे विलंबित रही। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: सुबह रहा कोहरा,दिन भर आसमान में छाए रहे बादल इन ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.