Mirzapur News: धूप और बादलों के बीच चला लुका-छिपी का खेल
मिर्जापुर, अगस्त 2 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। जिले में शनिवार को धूप और बादलों के बीच सुबह से ही लुका-छिपी का खेल जारी रहा। इससे उमस में इजाफा हो गया। वहीं दोपहर बाद हलिया इलाके में हल्की बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली। हलिया इलाके में मौसम सुहाना हो गया। हल्की बारिश से हलिया इलाके में बोई गई खरीफ की फसलों के लिए लाभदायक साबित हुई है।शनिवार की सुबह से ही तेज धूप हो जाने से उमस भरी गर्मी में इजाफा हो गया। इससे लोग पसीने से तरबतर हो गए। हालांकि सुबह ग्यारह बजे के करीब आसमान में बादल छा गए, लेकिन कुछ देर बाद फिर धूप हो गयी। धूप और बादलों के बीच पूरे दिन इसी तरह का खेल चलता रहा। वहीं बारिश न होने से हलिया इलाके के लोगों को छोड़ कर अन्य इलाके के लोग मायूस रहे।हलिया में दोपहर बाद गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने से मौसम सुहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.