मिर्जापुर, अगस्त 14 -- Mirzapur News: चुनार,(मिर्जापुर)। श्रीमती भागीरथी ट्रस्ट आदर्श संस्कृत महाविद्यालय चुनार के तत्वावधान में शुक्रवार को धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज (स्वामी हरिहरानंद ओझा) एवं स्वामी अखंडानंद सरस्वती जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई l कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय के प्राचार्य डॉ.रमापति त्रिपाठी ने विद्यालय के पूर्व प्राध्यापक वीरेंद्र चतुर्वेदी का स्वागत कर किया।तत्पश्चात धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज एवं अखंडानंद सरस्वती जी महाराज की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर एवं माल्यार्पण किया गया.। मंगलाचरण गीत एवं श्लोक से विद्यार्थियों चंदन द्विवेदी, अर्पित मिश्रा, रूपक पांडेय,सौम्य, शुभम दुबे, मधुर, राजन तिवारी, प्रणव त्रिपाठी, साहिल तिवारी आदि ने सुंदर प्रस्तुति से सभा को गौरवान्वित कर दिया। यह भी पढ़ें...