मिर्जापुर, नवम्बर 5 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। भारतीय परंपरा एवं संस्कृत के महत्वपूर्ण त्योहार पांच दिवसीय दीवाली का शुभारंभ शुक्रवार को धनतेरस से होगा। जिले में धनतेरस के लिए नगर समेत ग्रामीण बाजारों में लगभग तीन हजार की संख्या में बर्तन की दुकानें सज गई हैं। चम्मच से लेकर थाली, कटोरा, कटोरी, प्लेट, टी-सेट, डिनर सेट, प्रेशर कुकर समेत पीतल, कांसा और स्टील के बर्तनों की चमक से पूरा बाजार दमक उठा है। धनतेरस से एक दिन पहले खरीददारों की संख्या कम रही, लेकिन कारोबारियों को धनतरेस से बिक्री में तेजी की उम्मीद है। परंपरा का प्रतीक पीतल और कांसा नए डिजाइनदार कलेवर में वापस लौट रहा है। पीतल के डिनर सेट, गिलास ही नहीं प्रेशर कुकर, कांसे की कड़ाई भी बाजार में आकर्षण के केंद्र बने हैं। ग्राहक भी अपनी आर्थिक क्षमता के अनुसार बर्तनों की खर...