मिर्जापुर, अक्टूबर 24 -- Mirzapur News: जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। न्याय पंचायत बरईपुर के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता शनिवार को कंपोजिट विद्यालय पुरैनी में आयोजित की गई। प्राथमिक बालिका वर्ग के 50 एवं 400 मीटर दौड़ में अनन्या साहनी पीएस पुरैनी और 100 और 200 मीटर दौड़ में दिव्या कुमारी पीएस कुंडाडीह प्रथम रहीं। प्राथमिक बालक वर्ग के 50, 100 और 200 मीटर दौड़ में हिमांशु कुमार पीएस सरसा देवरिया, 400 मीटर दौड़ में हसन अली पीएस छोटा मिर्जापुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में प्रताप सिंह पीएस पुरैनी प्रथम एवं सुधांशु कुमार करहट द्वितीय रहे। प्रतियोगिता के उच्च प्राथमिक बालक वर्ग की कब्बड्डी प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय पुरैनी प्रथम एवं कंपोजिट विद्यालय गोरखपुर माफी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें-...