मिर्जापुर, जुलाई 25 -- Mirzapur News: मड़िहान,हिन्दुस्तान संवाद। पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ग्रामपंचायत,ब्लाक एवं उप जिलाधिकारी कार्यालय को दो माह तक चक्कर लगाने के बावजूद सफलता हाथ नहीं लगी। थकहार कर पीड़ित ने उपजिलाधिकारी मड़िहान को प्रार्थना पत्र देकर अपने पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की गुहार लगाई है।मड़िहान क्षेत्र निवासी राकेश कुमार पाण्डेय ने उपजिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके पिता गिरजा शंकर पाण्डेय का नि:धन करीब 22 वर्ष पूर्व हो गया था। उस समय मृत्यु प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं पड़ी थी, लेकिन अब पारिवारिक और कानूनी कार्यों के लिए मृत्यु प्रमाण की जरूरत है। राकेश की माने तो वह लगभग दो माह पहले ब्लॉक कार्यालय में आवेदन किया। आरोप है कि आवेदन देने के बाद से वह लगातार ब्लॉक कार्यालय के चक्कर लगा...