मिर्जापुर, अक्टूबर 19 -- Mirzapur News: लालगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात फसल की सिंचाई के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने घायल की तहरीर पर दपंती के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज किया है। वहीं महिला ने घायल पर घर में घुसकर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप हैकि पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई के बजाय उसका ही चालान कर दिया है। लालगंज थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई है। दंपती ने लाठी-डंडे से मारपीट कर एक व्यक्ति को घायल कर दिया है। उसे गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे डाक्टरों ने अन्यत्र रेफर किया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: गायघाट में पंसस व पति के साथ मारपीट जख्मी युवक की तहरीर पर दंपती के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। महिला के आरोपों की भी जांच की जा रही है। ज...