मिर्जापुर, अक्टूबर 8 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। न्यायालय ने अलग-अलग मामलों की सुनवाई करते हुए गुरुवार को दो दोषी पर चार हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। देहात कोतवाली में दर्ज चोरी मामले में पड़री के रानी चौकिया निवासी ओम प्रकाश को जेल में बितायी गयी अवधि व 1000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। वहीं कटरा कोतवाली में दर्ज मारपीट के मामले में दोषी इमामबाड़ा निवासी मुमताज खां को 3000 रुपये का अर्थदंड लगाया है। अर्थदण्ड नहीं अदा करने पर छह दिन का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...