Mirzapur News: दो दिन से लापता युवक वाराणसी रेलवे स्टेशन से बरामद
मिर्जापुर, सितम्बर 21 -- Mirzapur News: चेतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। दो दिन से लापता युवक को चील्ह पुलिस ने सोमवार वाराणसी रेलवे स्टेशन से बरामद किया। पुलिस के अनुसार युवक घर से बगैर बताए कानपुर चला गया था, वहां घूमने के बाद वापस वाराणसी लौटा था। बरामद युवक को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: घर से निकला युवक 15 दिन से लापतायुवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट चील्ह थाना क्षेत्र के चेकसारी गांव निवासी राकेश कुमार सरोज ने शनिवार को चील्ह थाने में तहरीर दी। बताया कि उनका 24 वर्षीय पुत्र आकाश सरोज शनिवार की सुबह घर से बगैर बताए कहीं चला गया। काफी खोजबीन व रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार को पुलिस ने युवक की गुमशुदगी दर्ज की। पुलिस लापता युवक की तलाश कर रही थी। सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.