मिर्जापुर, सितम्बर 7 -- Mirzapur News: अहरौरा, हिन्दुस्तान संवाद। श्रीठाकुर जी के तीन दिवसीय मेले के दूसरे दिन सोमवार को श्रीठाकुर जी उपस्थिति में अहरौरा बांध पर विराट कुश्ती-दंगल का आयोजन किया गया। लगभग 50 हजार कुश्ती प्रेमियों की मौजूदगी में पहलवानों ने रोमांचपूर्ण कुश्ती कला का प्रदर्शन कर दिल जीत लिया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: ठाकुर जी रथयात्रा मेला शुरू मंदिर परिसर से निकला सुसज्जित रथ कुश्ती दंगल का आयोजन कुश्ती दंगल की अधिकांश कुश्तियां बराबरी पर रहीं। यही नहीं इनामिया महिला पहलवानों ने भी अपनी कुश्ती हुनर का बखूबी प्रदर्शन किया। पर सभी कुश्तियां अनिर्णित रहीं। केकरहिया वाराणसी के सुबास पहलवान ने वाराणसी के ही सिगरा के पल्लू पहलवान को पटखनी देकर इनाम राशि के हकदार बने। इसके बाद हुए लगभग दर्जन भर कुश्ती बराबरी पर छूटीं। प्रयागराज...