मिर्जापुर, सितम्बर 18 -- Mirzapur News: विंध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद। विंध्यवासिनी के धाम में प्रथम पूज्य भगवान गणपति की धूम मची है। श्रीगणेश महोत्सव में कला साधकों ने अपनी भक्तिमय स्वर लहरी गजानन के चरणों में समर्पित किया। विनायक सेवा समिति की ओर से आयोजित भक्ति संगीत उत्सव के तीसरे दिन मधुर भजनों को सुन श्रद्धालु मंत्र मुग्ध हो उठे। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : गणेश चतुर्थी पूजनोत्सव में भक्तिभाव में सराबोर रहे श्रद्धालु, आज निकलेगा विसर्जन जुलूसउत्सव का आयोजन वार्षिक आयोजन के तहत श्रीसिद्धिविनायक का दिव्य शृंगार एवं पूजन अर्चन किया गया। जागरण में देर रात तक भक्ति संगीत का दौर चलता रहा। इस अवसर पर भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। विंध्याचल रेलवे स्टेशन मार्ग पर आयोजित आयोजन में सिद्धिविनायक की तरह-तरह के फूलों और दूर्वा से क...