Mirzapur News: दुकान देरी में खुलने पर किसानों रास्ता जाम कर किया हंगामा
मिर्जापुर, जुलाई 21 -- Mirzapur News: मड़िहान, हिन्दुस्तान संवाद। मड़िहान स्थित इफको बाजार की दुकान समय पर न खुलने से नाराज किसानों का सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में किसानों ने दुकान के बाहर एकत्र हो गए और विरोध स्वरूप मिर्जापुर-सोनभद्र मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझा-बुझा कर किसी तरह से शांत कराया। तब जाकर आवागमन बहाल हो सका। प्रदर्शन कर रहे किसानों का आरोप था कि इफको बाजार की दुकान आए दिन निर्धारित समय से देर से खुलती है। खाद, बीज व अन्य कृषि सामग्री लेने आने वाले किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।किसानों ने आरोप यह भी था कि कई बार शिकायत के बावजूद व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। जाम की सूचना म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.