Mirzapur News: दिव्य झांकी, राधा-कृष्ण के रूप में बच्चों ने मोहा मन
मिर्जापुर, सितम्बर 4 -- Mirzapur News: पड़री, हिन्दुस्तान संवाद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा पड़री में गुरुवार को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी, भजन और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। ब्रह्माकुमारी गुंजा दीदी ने श्रीकृष्ण को भोग अर्पित किया। मुरली के माध्यम से उन्होंने श्रीकृष्ण की पवित्रता, दिव्यता और आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण की पवित्रता और दिव्यता के कारण ही पूरे विश्व में उनकी पूजा और जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इसके बाद माताओं ने कृष्ण भजन प्रस्तुत किए। सर्वेश अग्रहरि ने भी गीत प्रस्तुत किया। बच्चों ने कृष्ण-राधा और वासुदेव की झांकी के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.