Mirzapur News: दिव्यांग की पिटाई कर तीन हजार रुपये छीनने का आरोप
मिर्जापुर, जुलाई 17 -- Mirzapur News: विंध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरतर तिराहा हनुमान मंदिर के पास एक दिव्यांग की पिटाई कर तीन हजार रुपये छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने अज्ञात के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।राजगढ़ निवासी राजेश यादव दिव्यांग हैं। जो भिक्षाटन कर अपना जीवनयापन करता है। उसने बताया कि वह बीती रात बरतर तिराहा हनुमान मंदिर के पास सोया था। उसी समय कुछ लोग आए। उसके पास रखे 3000 रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर पिटाई करने लगे। हाथ में दांत से काटकर जख्मी कर दिए। मनबढ़ पिटाई कर तीन हजार रुपये छीनकर भाग निकले। पीड़ित ने थाने में शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। इस संदर्भ में विंध्याचल कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.