मिर्जापुर, जुलाई 24 -- Mirzapur News: विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में चोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर गुरुवार को तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक दान थाली से रुपये निकालते दिखाई दे रहा है। मामला मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर स्थित श्रीकृष्ण भगवान के मंदिर का है। वीडियो सामने आते ही श्रद्धालुओं ने नाराजगी जताई है। वहीं मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। इस संदर्भ में विंध्याचल कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Lucknow News: अयप्पा मंदिर का ताला तोड़ 25 हजार उड़ाए, चोर कैमरे में कैद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...