मिर्जापुर, जुलाई 28 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोर्चाघर स्थित घर पर रविवार को दरोगा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उन्हें वाराणसी लेकर गए। यहां देर रात उनकी मौत हो गई। वे आजमगढ़ के मेहनाजपुर थाने में तैनात थे। अवकाश लेकर घर आए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

व्यक्ति की पहचान फतहां चौकी क्षेत्र के मोर्चाघर निवासी 56 वर्षीय शादाब उपनिरीक्षक थे। वह आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर थाने में तैनात थे। तीन दिन पूर्व अवकाश लेकर घर आए थे। रविवार को वह अपने परिवार के साथ घर पर थे। उसी दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने उन्हें मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर वाराणसी चले गए। यहां उपचार उपचार के दौरान देर रात दरो...