मिर्जापुर, नवम्बर 14 -- Mirzapur News: अदलहाट, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के टेड़ुआ गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद मारपीट मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर शनिवार को कुल छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दोनों पक्षों ने लगाए मारपीट के आरोप क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी कृष्णदेव का आरोप है कि वह दस नवंबर को अपनी बहन सुमन के घर टेड़ुआ गांव गए थे। वहां सुमन और उसके पति बृजेश के बीच ससुराल से रुपये मंगाने को लेकर विवाद हो रहा था। आरोप है कि बृजेश अपनी पत्नी के मुंह में डंडा डालकर मारपीट कर रहा था। विरोध करने पर निर्मल, बृजेश और धर्मराज ने लोहे की रॉड से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया और...