Mirzapur News: दंगल में बनारस के लक्कड़ पहलवान ने मारी बाजी
मिर्जापुर, अक्टूबर 21 -- Mirzapur News: अदलहाट(मिर्जापुर)। क्षेत्र के कोलना गांव में विजयादशमी पर आयोजित कुश्ती दंगल में बनारस के लक्कड़ पहलवान ने आठ हजारी कुश्ती में कछवां के मनीष पहलवान को पटखनी देकर इनाम जीतने में सफल रहे। दंगल में छोटी-बड़ी 29 जोड़ी कुश्ती हुईं। जिनमें पहलवानों ने दमखम के साथ अपने दांव-पेच दिखाए। प्रतियोगिता में तीन हजारी कुश्ती में चकिया के चक्रधारी पहलवान ने बनारस के संजय पहलवान को हराया। ढाई हजारी कुश्ती में केराकत के सूरज पहलवान ने सिगरा के सोनू पहलवान को मात दी। वहीं, 1500 रुपये की कुश्ती में चकिया के अमरा निवासी सोनल पहलवान ने सकलडीहा के विजय पहलवान को पराजित किया। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: सुमित ने शेरा पहलवान को पटखनी देकर जीती 51,000 की कुश्ती दो हजारी कुश्ती में रुदौली के अखिलेश पहलवान ने कछवां के सुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.