Mirzapur News: थाने से 200 मीटर दूर मकान में लाखों की चोरी
मिर्जापुर, अगस्त 13 -- Mirzapur News: पटेहरा, हिन्दुस्तान संवाद। संतनगर क्षेत्र के सहरसा गांव में थाने से महज दो सौ मीटर दूर बीती रात मकान में घुसे चोरों ने लाखों रुपये माल पार कर दिया। सुबह मकान मालिक को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर जांच में जुट गई है।
घटना का विवरण सहरसा गांव में कियामत अली का मकान है। देर शाम भोजन करने के बाद वह कमरे में सोने चले गए। रात लगभग बारह बजे चोर घर के पीछे फेंकी बॉस की सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़ गए। छत से नीचे आंगन में उतरकर कमरे की सिटकनी खोलकर अंदर घुसे और बक्सा व अटैची समेत 20 हजार रुपये नगदी, आभूषण पार कर दिया। गुरुवार की भोर जब नींद खुली तो कमरे की सिटकनी खुली और अंदर सामान बिखरे पड़े थे। बक्सा व अटैची गायब था। शोर मचाने पर घर के अन्य सदस्यों की नींद खुल गई। परिजन घर के आस-पास खो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.