Mirzapur News: थाने में युवक ने पेट्रोल उड़ेलकर आत्मदाह का किया प्रयास
मिर्जापुर, अगस्त 6 -- Mirzapur News: जिगना, हिन्दुस्तान संवाद । स्थानीय थाना परिसर में बुधवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गौरा गाँव में मनबढ़ों की प्रताड़ना से पीड़ित परिवार के युवक ने खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। थाने में मौजूद दरोगा व पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़ाकर कब्जे में ले लिया।
घटना का विवरण गौरा गाँव निवासी 55 वर्षीय वंशराज सिंह पुत्र त्रिवेणी सिंह ने बताया कि वह अपनी पुश्तैनी जमीन में पक्की दीवार का निर्माण करा रहा था। इसी बीच गाँव निवासी एक परिवार के डेढ़ दर्जन लोग लाठी डंडा व धारदार हथियार लेकर दरवाजे पर चढ़कर हमला कर दिया। दस फीट ऊंची दीवार तोड़कर गिरा दिए। पेड़ पौधों को जमींदोज कर दिया। मना करने पर उन्हें मारपीट कर लहूलुहान व घर की महिलाओं, बच्चों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पीआरवी के साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.