मिर्जापुर, अगस्त 5 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता लालगंज थाने के सामने युवक को रील बनाना भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने अश्लील गाने पर रील बनाने वाले युवक को मंगलवार गिरफ्तार कर लिया। लालगंज थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो की जांच कराई गई। जांच में पाया गया कि युवक लालगंज थाने के सामने अश्लील गाने पर रील बनाया, उसके बाद उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया था। वीडियो को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की गई। अश्लील गाने पर थाने के सामने वीडियो बनाने वाले आरोपी लालगंज के पतारकला गांव निवासी फिरोज को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...