मिर्जापुर, जुलाई 16 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। नगर के त्रिमुहानी स्थित एक कपड़े की दुकान के सामने बिजली के शार्ट सर्किट से अफरा-तफरी मच गयी। मोहल्ले के लोगों ने टेलीफोन कर बिजली गुल कराया। तब जा कर लोगों ने राहत की सांस ली। गुरूवार की शाम त्रिमोहानी स्थित सौम्या साड़ी सेंटर के सामने बिजली आपूर्ति के लिए गाड़े गए बिजली के पोल में शार्ट सर्किट से चिंगारी निकलने लगी। यह देख आसपास के दुकानों के लोग अपनी दुकानों से बाहर निकल आए और बिजली विभाग के कर्मचारियों को तत्काल फोन कर इसकी सूचना थी। तब जा कर बिजली काट दी गयी। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि बुधवार को भी बिजली के पोल से शार्ट सर्किट के कारण चिंगारी निकल रही थी। इसकी सूचना बिजली कर्मियों को दे दी गयी थी। इसके बावजूद तारों को दुरूस्त नहीं किया गया। यदि शार्ट सर्किट की समस्या को दूर नहीं कि...