मिर्जापुर, जुलाई 28 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध गड़बड़ाधाम में सोमवार को आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष त्रयोदशी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने मातारानी का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लेकर जीवन एवं परिवार के लिए सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। धार्मिक अनुष्ठानों एवं जयकारों से पूरा मंदिर परिसर का वातारण भक्तिमय बना रहा।माता के मंदिर का कपाट खुलने से पहले भोर लगभग चार बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। मंगला आरती के बाद जैसे ही मंदिर के कपाट खोला गया श्रद्धालु मां शीतला को प्रसाद, फूल-माला और चुनरी चरणों में अर्पित कर विधि विधान से दर्शन-पूजन किया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: शीतला माता से की बच्चों के स्वास्थ्य की कामना बड़ी संख्या में नवविवाहित दंपतियों ने भी मां शीतला के चरणों में शीश न...