Mirzapur News: तैराकी में तीन रजत,दो कांस्य पांच पदक जीते
मिर्जापुर, जुलाई 25 -- Mirzapur News: चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित सब जूनियर प्रदेश तैराकी चैंपियनशिप के दूसरे दिन शुक्रवार को भी जिले के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम किए। टीम मैनेजर लक्ष्मी शंकर, कोच बलवंत निषाद ने बताया कि ग्रुप-तृतीय की 50 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में हरिओम ने रजत पदक जीता। इसी ग्रुप में नितेश निषाद ने 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक और 50 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में रजत पदक जीतकर दोहरी सफलता हासिल की। कांस्य पदक विजेताओं में ग्रुप-द्वितीय की 1500 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में हर्ष निषाद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि ग्रुप-तृतीय की 200 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में अनुज निषाद ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.