मिर्जापुर, अक्टूबर 4 -- Mirzapur News: अहरौरा, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर अहरौरा डीह गांव के सामने रविवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला।

घायलों की पहचान अहरौरा के पांडेय जी गोला मोहल्ला निवासी 18 वर्षीय साजन कुमार और महुली निवासी 17 वर्षीय अभिषेक पटेल बाइक से किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही अहरौरा डीह गांव के पास पहुंचे। तभी सड़क पार करने लगे। उसी दौरान सोनभद्र की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दोनों गंभीर रुप से जख्मी हो गए। घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। तब तक चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला...