मिर्जापुर, जुलाई 25 -- Mirzapur News: जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लाक सभागार में शनिवार को डीपीआरओ राम उदय यादव की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में आधा से ज्यादा ग्रामपंचायत सचिव गायब रहे। इस दौरान सही जवाब नहीं मिलने पर एडीओ पंचायत को फटकार भी लगाया।

बैठक की मुख्य बातें डीपीआरओ ने बताया कि आय-जाति एवं निवास प्रमाणपत्र मात्र 30 रुपये में ग्राम पंचायत कार्यालय से बनवाने के बारे में प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया। कहा इससे मिले वाले पैसे का पांच गुना पैसा सरकार देगी। जिसे ग्रामपंचायत के विकास कार्य में खर्च किया जाएगा। ग्राम पंचायतों में बंद पड़े आरआरसी सेंटरों को तत्काल संचालित करने का निर्देश दिया। साथ ही डोर-टू-डोर कुड़ा वाहन भेजकर कुड़ा उठाने, प्रतिमाह प्रति घर 30 रुपये वसूल कर कुड़ा वाहन...