मिर्जापुर, सितम्बर 25 -- Mirzapur News: अहरौरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के पटिहटा गांव में शुक्रवार की दोपहर तीसी के तेल से बनी पूड़ी-खीर खाने के बाद एक ही परिवार के पांच लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को चक्कर आने, आंखों से दिखाई नहीं देने, कंपकंपी, उल्टी और जुबान लड़खड़ाने जैसी शिकायत होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत में सुधार है। परिजनों ने खाद्य सुरक्षा विभाग से तेल के नमूने की जांच कराने की मांग की है। बताया कि तेल काफी पुराना और एक्सपायरी था。

बीमार परिवार का इलाज इमिलियाचट्टी चौकी क्षेत्र के पटिहटा गांव के अब्दुल सत्तार के घर पर परिवार के लोग एकत्रित हुए थे। शादी-विवाह की बातचीत के सिलसिले में परिवार के लोग आए थे। दोपहर के भोजन के लिए गांव की एक पुरानी किराने की दुकान से तीसी...