Mirzapur News: तीन माह से नहीं हो रही सफाई, सफाई कर्मचारी गायब
मिर्जापुर, अगस्त 9 -- Mirzapur News: हलिया (मिर्जापुर)। विकास खंड के मझिगवा ग्राम पंचायत में 3 माह से सफाई कर्मचारी नहीं हैं l जिसके कारण साफ सफाई नहीं हो पा रही है। मझिगवां गांव के ग्राम प्रधान भूपेंद्र सिंह का कहना है कि तीन माह से गांव में सफाई कर्मी नहीं होने के कारण तीन विद्यालय , पंचायत भवन एवं हैंड पंपों तथा सार्वजनिक स्थानों पर सफाई नहीं हो पा रहा है l जिसके कारण समस्या खड़ी हो गई है। ग्राम प्रधान ने सफाई कर्मी नियुक्ति की मांग की है। एडीओ पंचायत रूपेश श्रीवास्तव का कहना है कि डेढ़ माह से कुछ सफाई कर्मियों की ड्यूटी संचारी रोग में लगाई गई है l जिसके वजह से दिक्कत है l जल्द ही सफाई कर्मी की नियुक्ति की जाएगी ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.