Mirzapur News: तीन मामलों में पांच दोषी पर लगाया अर्थदंड
मिर्जापुर, अक्टूबर 28 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। न्यायालय ने अलग-अलग तीन मामलों की सुनवाई करते हुए पांच दोषी पर 4400 रुपये का अर्थदंड लगाया है। मामला हलिया, अदलहाट और कटरा कोतवाली का है। हलिया थाने में दर्ज मारपीट मामले में दोषी मधोर गांव निवासी हरिशंकर को 1600, अदलहाट में दर्ज जुआ अधिनियम में हाजीपुर निवासी सुजीत, ओम प्रकाश पाण्डेय, प्रेमनाथ को 100-100 रुपये और कटरा कोतवाली में दर्ज लापरवाही वाहन चलाकर दुर्घटना मामले में दोषी भदोही के गोपीगंज के विशंभरपट्टी गांव निवासी दिनेश कुमार सरोज को 2500 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदण्ड अदा न करने पर दो दिन के साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.