मिर्जापुर, अगस्त 27 -- Mirzapur News: अहरौरा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद अहरौरा का बहु प्रतिक्षित बजट छह महीने बाद गुरुवार को 41 करोड़ 40 लाख 90 हजार रुपये का अनुमानित आय का सभासदों ने बिना हुल-हुज्जत के करतल ध्वनि से पास कर दिया। बजट पास होने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा अब नगर के विकास को गति मिलेगी।

बजट पास करने की प्रक्रिया गुरुवार को नगर पालिका क्षेत्र के दुर्गा जी पहाड़ी पर स्थित सामुदायिक भवन में नपाध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक हुई। इससे पहले तीन बार बजट का बहिष्कार करने के लिए सभासद चौथी बैठक में ताला बजाकर बजट पास कर दिया। पारित बजट में 41 करोड़ 40 लाख 90 हजार रुपये अनुमानित आय एवं 35 करोड़ 84 लाख 20 हजार रुपये अनुमानित व्यय और 5 करोड़ 56 लाख 70 हजार रुपये अनुमानित अवशेष का बजट सर्वसम्मति से पास कर दि...