मिर्जापुर, जुलाई 22 -- Mirzapur News: हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के अहुंगी खुर्द गांव निवासी 28 वर्षीय समीरा दो बच्चों के साथ बीते 16 जुलाई को अदवा कॉलोनी पैसा निकालने गई थी। जबकि एक बच्चे को घर पर ही छोड़ दी थी। वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने आस-पास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार को सास मनावती ने तहरीर देकर बहू की गुमशुदगी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...