मिर्जापुर, अक्टूबर 25 -- Mirzapur News: हलिया (मिर्जापुर) l स्थानीय थाना क्षेत्र के मवई गांव में रविवार सुबह तीन बच्चों की मां ने कच्चे मकान के बड़ेर में साड़ी के फंदे पर झूल कर मौत को गले लगा लिया l बच्चों ने माँ को फंदे पर लटकता देख शोर मचाया l मौके पर पहुंचे ससुर सियाराम व ग्रामीणों ने फंदे से नीचे उतार, इसकी सूचना पुलिस को दी l पुलिस शव को पीएम के लिए भेज दिया है।थाना क्षेत्र के मवई कला गांव में 32 वर्षीय विवाहिता चंपा देवी पत्नी मनोज ने अपने कच्चे मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह 8,6,5 वर्ष के तीन बच्चों की मां थी।बताया जा रहा है कि घटना के समय पति मनोज काम के सिलसिले में बाहर गया था। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम...