मिर्जापुर, सितम्बर 25 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। जिले में तीन दिनों से रूक-रूक कर हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। बारिश और तेज हवा से धान की फसल खेतों में गिर गयी है। वहीं नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में जल जमाव हो गया है। सड़कों पर बारिश का पानी जमा होने से वाहन चालकों को भी दिक्कत हो रही है। सड़क पर बने गड्ढ़ों में फंसकर अक्सर दो पहिया वाहन चालक गिर जा रहे है। यह भी पढ़ें- Barabanki News: 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन बेहाल, बढ़ी सिहरनमौसम का मिजाज मौसम का मिजाज बीते तीन दिनों से बिगड़ा हुआ है। कभी तेज बारिश तो कभी रिमझिम फुहार पड़ रही है। बुधवार से ही रूक-रूक कर बारिश हो रही। वहीं शुक्रवार को भी बारिश का सिलसिला पूरे दिन जारी रहा। बारिश से तापमान भी करीब चार डिग्री सेल्सियस गिर गया है। नगर के विभिन्न स्थान...