मिर्जापुर, सितम्बर 30 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को क्षेत्र के कोटारनाथ शिव मंदिर परिसर में मानव कल्याण एवं लोकमंगल की कामना से अनुष्ठान यज्ञ, पूजा और हवन किया गया। पं. रोहित मिश्रा ने विधि-विधान से पूजा-अनुष्ठान संपन्न कराया। सुधीर सिंह, बीडीओ विमल प्रकाश पांडेय की उपस्थिति में लोगों ने हवन कुंड में आहुति देकर क्षेत्र, समाज और जनकल्याण के सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने मंदिर परिसर में आकर्षक रंगोली भी बनाई। भाजपा मंडल अध्यक्ष हलिया दिनेश कुमार अग्रहरि, मंडल अध्यक्ष गड़बड़ा मिथिलेश सिंह, भाजपा नेता ताराचंद अग्रहरि, एडीओ पंचायत रूपेश श्रीवास्तव, ग्राम सचिव संदीप कुमार, कौशलेन्द्र राय, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, अंशु मिश्रा, राजू सिंह, रविशंकर सिंह, विनोद सिंह, सुरेश मिश्रा सहि...