मिर्जापुर, अगस्त 10 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। भाजपा अदलहाट मंडल के तत्वावधान में सोमवार को क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में शामिल कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम का उद्घोष किए। इससे पूरा बाजार देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। यह भी पढ़ें- Balrampur News: लालनगर में निकली हर घर तिरंगा यात्रातिरंगा यात्रा का नेतृत्व तिरंगा यात्रा का नेतृत्व पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने किया। गांधी चबूतरा से शुरू हुई यात्रा मुख्य बाजार, शर्मा रोड तिराहा सहित कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुन: गांधी चबूतरा पहुंची, जहां यात्रा सभा में परिवर्तित हो गई। सभा को संबोधित करते हुए विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा ...