Mirzapur News: तालाब में स्नान कर रहे युवक की डूबने से मौत
मिर्जापुर, जुलाई 14 -- Mirzapur News: चेतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। चील्ह थाना क्षेत्र के चिंदलिख गांव में मंगलवार की दोपहर तालाब में स्नान कर रहे युवक की डूबने से मौत हो गई। वह चार रिश्तेदार संग अमृत सरोवर पर घूमने आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
युवक की पहचान चील्ह थाना क्षेत्र के चिंदलिख गांव निवासी 25 वर्षीय राहुल सिंह पुत्र रामजनम सिंह अपने चार रिश्तेदार के साथ गांव के अमृत सरोवर पर घूमने गया था। दोपहर लगभग दो बजे युवक कपड़ा पहने हुए ही तालाब में कूदकर स्नान करने लगा। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगा। राहुल को डूबता देख उसके साथ मौजूद लोग शोर मचाने लगे। शोर सुनकर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से राहुल को पानी से बाहर निकाला गया। परिजनों ने उसे भदोही जिले के एक निजी अस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.