Mirzapur News: तालाब में डूबे युवक शव बरामद किया गया, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मिर्जापुर, अक्टूबर 29 -- Mirzapur News: जिगना (मिर्जापुर)। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के गैपुरा चौकी अंतर्गत विजयपुर गाँव में गैपुरा-लालगंज मार्ग के बगल स्थित रानी तालाब में बुधवार की शाम सात बजे डूबे युवक का शव गुरुवार की सुबह नौ बजे बरामद हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लिया। गाँव निवासी 35 वर्षीय अनिल यादव पुत्र अमरनाथ यादव बुधवार की शाम सात बजे घर से दो सौ मीटर दूरी पर रानी तालाब की ओर गए थे। परिवार के सुभाष यादव ने बताया कि तालाब के किनारे अचानक पैर फिसल जाने के कारण डूब गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ देर हाथ पांव मारने के बाद वह आंखों से ओझल हो गए। रात आठ बजे गाँव के ही कुछ तैराकों ने तलाश किया। किंतु अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिली। गुरुवार की सुबह गाँव के ही कुछ तैराकों ने खोजबीन के दौरान शव बरामद किया। मृतक युवक छ: भाइयों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.